Mulayam Singh Funeral Live: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि
खास बातें Mulayam Singh Yadav Last Rites, Funeral Live: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। पढ़ें मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार से जुड़ा हर अपडेट- लाइव अपडेट नेताजी के निधन की खबर सुन प्रशंसक ने की आत्महत्या कानपुर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर सुनकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार यादव (50) इस्पात नगर में मजदूरी करता था। काम से वापस घर आते वक्त सोमवार को उसे मुलायम सिंह यादव के निधन की बात पता चली। इस पर वह बौखला गया और यह कहते हुए कि जब मुलायम सिंह नहीं रहे तो हम जीकर क्या करेंगे। उसने पांडु नदी में छलांग लगा दी। राजेश यादव की मौत के बाद पत्नी रामरती और चार नाबालिग बेटियां ममता, ललिता, सरिता और आरूषी का हाल बेहाल है। भाई...